भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन के अन्य तीन सदस्य 14 जुलाई को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटेंगे. NASA ने पुष्टि की है कि मिशन की अनडॉकिंग की प्रक्रिया इसी दिन पूरी की जाएगी. NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने बताया कि मिशन की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
-
दुनिया11 Jul, 202508:34 AM230 बार पृथ्वी की परिक्रमा कर अब घर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, NASA ने तय की वापसी की तारीख
-
दुनिया11 Jul, 202507:46 AMफेंटानिल और डेयरी विवाद पर ट्रंप ने दिखाई सख़्ती, कनाडा को झेलना होगा 35% टैक्स... जानें कब से होगा लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के बाद अब कनाडा पर भी टैरिफ लगा दिया है. उन्होंने घोषणा की कि 1 अगस्त 2025 से कनाडा से आयात होने वाले सामान पर 35% टैक्स लगेगा. ट्रंप ने इसे कनाडा के डेयरी सेक्टर की 'अन्यायपूर्ण नीतियों' और फेंटानिल ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जवाबी कदम बताया.
-
दुनिया10 Jul, 202505:05 PMरूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, दागे 728 ड्रोन... NATO ने पोलैंड सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट
तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला हुआ है, जब रूस ने एक साथ 728 ड्रोन और मिसाइलें यूक्रेन पर दागीं. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे ‘अभूतपूर्व’ हमला बताते हुए कहा कि दुश्मन के कई टारगेट्स को इंटरसेप्टर ड्रोन और फायर यूनिट्स की मदद से नष्ट किया गया
-
दुनिया10 Jul, 202504:12 PMरूस को भारत के टैलेंट पर भरोसा... 10 लाख भारतीयों को देगा रोजगार, जानिए क्या है पूरी योजना
यूक्रेन युद्ध के चलते मजदूरों की भारी कमी से जूझ रहे रूस ने भारत से 10 लाख कामगार बुलाने का फैसला किया है. उराल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार, यह डील भारत के साथ फाइनल हो चुकी है और 2025 के अंत तक स्वेर्दलोव्स्क जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भारतीय मजदूरों की तैनाती शुरू हो जाएगी.
-
न्यूज10 Jul, 202503:19 PMराफेल की जासूसी कर रहे चीन के 4 नागरिक गिरफ्तार, भारत के मित्र देश में बड़ी साजिश बेनकाब
ग्रीस के तंगरा शहर में चार चीनी नागरिकों को राफेल जेट्स और हेलेनिक एयरोस्पेस इंडस्ट्री की सैन्य सुविधाओं की संदिग्ध फोटो खींचते हुए गिरफ्तार किया गया. तीन पुरुष और एक महिला लगातार सैन्य क्षेत्र के आसपास मंडरा रहे थे और सुरक्षाकर्मियों की चेतावनी के बावजूद फोटो लेते रहे. कैमरे से मिली संवेदनशील तस्वीरों के बाद जांच एजेंसियां इसे एक गहरे खुफिया मिशन का हिस्सा मान रही हैं.
-
राज्य10 Jul, 202501:34 PMअजब MP के गजब इंजीनियर... इंदौर के Z शेप पुल के आगे फीका पड़ जाएगा भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज
भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज के बाद इंदौर में 'Z' आकार का अनोखा रेलवे ओवरब्रिज चर्चा में है. पोलो ग्राउंड पर बन रहे इस ब्रिज में दो 90 डिग्री मोड़ हैं, जो डिजाइन को लेकर सवाल और दुर्घटना की आशंकाएं खड़ी कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर लोग इस डिजाइन को लेकर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.
-
Advertisement
-
न्यूज10 Jul, 202512:51 PMबारिश से NCR बेहाल! गुरुग्राम में सड़कें बनीं 'समंदर', पेरीफेरल पर हुए गड्ढे में समाया बीयर से भरा ट्रक; प्रशासन ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन गुरुवार सुबह जलजमाव और भारी ट्रैफिक जाम से लोगों की परेशानी बढ़ा दी. गुरुग्राम की कई सड़कें पानी में डूबी रहीं और सदर्न पेरिफेरल रोड पर एक बीयर लदी ट्रक सड़क धंसने से गड्ढे में गिर गई.वही मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है.
-
दुनिया10 Jul, 202511:42 AM'पुतिन और जिनपिंग नहीं माने तो गिरा दूंगा मास्को और बीजिंग पर बम...', ट्रंप की तीन ऑडियो क्लिप लीक होने से मचा हड़कंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीन लीक ऑडियो टेप सामने आए हैं, जिनमें वह रूस और चीन के खिलाफ बम गिराने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. ये टेप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान बंद दरवाजों के पीछे हुए डोनर कार्यक्रमों से जुड़े बताए जा रहे हैं. “2024: हाउ ट्रंप रिटूक द वाइट हाउस...” नामक किताब में इन टेप्स का खुलासा हुआ है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई है.
-
राज्य10 Jul, 202509:29 AMदिल्ली में भी 'योगी वाला मॉडल'..., सावन में शिवभक्तों को रेखा सरकार का बड़ा तोहफा
सावन महीने में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली सरकार और नगर निगम ने कांवड़ मार्गों पर मीट और मछली की दुकानें अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. धार्मिक भावनाओं और को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. हर साल करीब 2.5 करोड़ कांवड़िये दिल्ली से होकर गुजरते हैं.
-
दुनिया10 Jul, 202508:41 AMट्रंप ने फिर दिखाया टैरिफ का तेवर, 6 देशों पर लगाया भारी शुल्क, जानें कौन-कौन है निशाने पर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार नीति के तहत छह नए देशों पर भारी टैरिफ लगा दिए हैं. फेयर एंड रेसिप्रोकल ट्रेड की रणनीति के तहत अल्जीरिया, इराक और लीबिया पर 30%, ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25%, और फिलीपींस पर 20% टैरिफ लागू किया गया है. ट्रंप का उद्देश्य है कि अमेरिकी उत्पादों को विदेशों में वही सुविधाएं मिलें, जैसी विदेशी उत्पादों को अमेरिका में मिलती हैं. इससे इन देशों के लिए अमेरिकी बाजार में व्यापार करना महंगा और चुनौतीपूर्ण हो जाएगा.
-
दुनिया09 Jul, 202504:34 PMलाल सागर में हूती विद्रोहियों का कहर, नाकेबंदी तोड़ने पर जहाज को उड़ाया, मिनटों में टाइटैनिक की तरह डूबा
6 जुलाई 2025 को यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले यूनानी स्वामित्व वाले बल्क कैरियर मैजिक सीज पर हमला कर दिया. ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट और छोटी नावों से किए गए इस भीषण हमले में जहाज चंद मिनटों में दो टुकड़ों में बंटकर डूब गया. यह जहाज स्वेज नहर की ओर बढ़ रहा था. हूतियों द्वारा जारी वीडियो में विस्फोट और आग की भयावहता देखी जा सकती है. सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन नुकसान को टाल नहीं सके.
-
न्यूज09 Jul, 202503:50 PMकेजरीवाल ने फिर दोहराई 'नोबेल प्राइज' की चाहत, कहा- 'रुकावटों के बीच भी दिल्ली में रचा विकास का इतिहास'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा जताई है. मोहाली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि एलजी की रुकावटों के बावजूद उनकी सरकार ने दिल्ली में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाएं शामिल हैं
-
दुनिया09 Jul, 202503:00 PM'जहां दिखें तुरंत गोली मारो...', शेख हसीना के आदेश का ऑडियो क्लिप लीक
बांग्लादेश की राजनीति में हलचल उस वक्त तेज हो गई जब बीबीसी की एक रिपोर्ट में ऑडियो क्लिप लीक का मामला सामने आया है. इसमें दावा किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छात्र आंदोलनों को दबाने के लिए सुरक्षा बलों को गोली मारने का सीधा आदेश दिया था. जुलाई-अगस्त 2024 में सरकारी नौकरी की कोटा प्रणाली के खिलाफ हुए विरोध में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.
-
दुनिया09 Jul, 202501:11 PMब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक करने लगे जॉब... जानें किसने दी नौकरी और कितनी मिलेगी सैलरी
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. कंपनी के सीईओ डेविड सोलोमन के अनुसार, सुनक अब आर्थिक और भू-राजनीतिक मामलों पर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को रणनीतिक सलाह देंगे. इससे पहले भी वे इस निवेश बैंक में कार्य कर चुके हैं. उनके राजनीतिक अनुभव को वैश्विक वित्तीय परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए इस कदम को सिर्फ पेशेवर बदलाव नहीं, बल्कि उनके करियर का एक नया अध्याय माना जा रहा है.
-
दुनिया09 Jul, 202510:55 AM23 साल से फरार मोनिका कपूर अमेरिका में गिरफ्तार, CBI ला रही भारत – जानिए पूरा मामला
23 साल से फरार चल रही मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से गिरफ़्तार किया है. वह 2002 के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट घोटाले की मुख्य आरोपी है. Monika Overseas की प्रोपराइटर रहते हुए, उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. अब उसे सीबीआई की विशेष टीम प्रत्यर्पित कर भारत ला रही है.